CBSE Board Result : सीबीएसई 10th-12th का रिजल्ट घोषित

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी करने के एक घंटे बाद अब 10वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nicin या cbseresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
10वीं क्लास में कुल 22,38,827 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से 20,95,467 पास हुए हैं। पास प्रतिशत 93.60% रहा है जो पिछले साल से 0.48% ज्यादा है। 10वीं में लड़कियों का रिजल्ट 94.75% जबकि लड़कों का रिजल्ट 92.72% रहा है।
स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
Advertisement









