Advertisement

आने वाले दिनों में अच्छी बरसात होने की संभावना

बारिश का औसत कोटा इस माह में पूरा होने के आसार, अब तक 27 इंच

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। दो दिन की तेज धूप उमस के बाद रविवार शाम को जोरदार बरसात ने शहर को तरबतर कर दिया। हालांकि २४ घंटे में एक इंच से कुछ अधिक वर्षा हुई है। सोमवार को सुबह से बादल सुबह से बादल छाए हैं। उधर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अच्छी बरसात की संभावना जाहिर की है। इससे उम्मीद है कि इस माह में बरसात का औसत कोटा (३६ इंच) पूरा हो जाएगा।

 

सोमवार को सुबह से बादल छाए हैं। जबकि पहले ही दिन दोपहर में जमकर पानी बरसा। करीब एक घंटे में एक इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। तेज बारिश से कई इलाकों की सडक़ों पर पानी भर गया। सितंबर के शुरुआती 10 दिन इसी तरह पानीदार रहने वाले हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना एक सिस्टम पश्चिमी मध्यप्रदेश में सक्रिय है। यह 4 सितंबर तक असर दिखाएगा। फिर 6 सितंबर से एक और सिस्टम सक्रिय हो जाएगा। शहर में इस सीजन की 27 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है।

Advertisement

उमस से राहत, जलजमाव से हो रही परेशानी

बादलों की हल्की मौजूदगी,वातावरण में नमी की अधिकता और तीखी धूप के कारण गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। रविवार दोपहर के बाद एक घंटे से भी अधिक समय तक कभी तेज-कभी हल्की बारिश होती रही। इधर तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। रविवार को अधिकत्तम तापमान 32.7 डिसे दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.8 डिसे अधिक था। रविवार-सोमवार की दरमीयानी रात को न्यूनतम तापमान  23.8 डिसे रहा। यह सामान्य से 2.8 डिसे था।

Advertisement

सितम्बर माह का मिजाज और अभी की स्थिति

बारिश के सीजन के लिए जून, जुलाई और अगस्त महीने खास होते हैं, जबकि सितम्बर में मानसून कमजोर पडऩे लगता है। सितम्बर माह की औसत बारिश 6 से 7 इंच मानी जाती है। इस माह बारिश के औसत 7 दिन होते है। हालांकि उज्जैन शहर को औसत बारिश का कोटा पूरा करने के लिए अभी 9इंच की जरूरत है। इस बार खास यह कि पहले हफ्ते में तेज बारिश के संकेत हैं। अगर ऐसा होता है तो संभव है कि पहले हफ्ते में ही कोटा पूरा हो जाएगा।

Related Articles