Advertisement

चंद्रबाबू नायडू चौथी बार बने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री, पवन कल्याण डिप्टी CM

तेलगु देशम पार्टी (TDP) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को चौथी बार CM पद की शपथ ली। नायडू ने राज्य में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Advertisement

नायडू के अलावा जनसेना प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। उन्होंने शपथ लेने के बाद नायडू के पैर छूए। तीसरे नंबर पर नायडू के बेटे नारा लोकेश ने मंत्री पद की श्पथ ली। राज्यपाल अब्दुल नजीर ने विजयवाड़ा में केसरपल्ली IT पार्क में CM और मंत्रियों को शपथ दिलाई।

नई सरकार में CM और डिप्टी CM समेत 25 सदस्य होंगे। TDP के 20, पवन कल्याण समेत जनसेना के 3 और भाजपा के एक मंत्री शामिल होंगे। एक पद खाली रखा गया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत NDA के मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें