Advertisement

Chandrayaan-3 मिशन में अहम भूमिका निभाने वाली वैज्ञानिक का निधन

पिछले दो सप्ताह से पूरा देश ISRO को अंतरिक्ष में मिली कामयाबी का जश्न मना रहा था। पहले चंद्रयान-3 मिशन को दक्षिणी ध्रुव पर मिली सफलता और फिर आदित्य एल1 की सफल लॉन्चिंग। लेकिन इसी बीच इसरो से एक दुखद खबर आई है। इसरो की वैज्ञानिक एन वलरमती का हार्ट अटैक से निधन हो गया।

Advertisement

रॉकेट लॉन्चिंग के लिए काउंटडाउन का जिम्मा एन वलरमति ही संभालती थीं। चंद्रयान- 3 की लॉन्चिंग के लिए भी काउंटडाउन इन्होनें ही किया था। मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ख़राब चल रही थी। उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया।

इसरो के किसी भी मिशन में जितने भी लॉन्च होते थे, उनके काउंटडाउन के दौरान जो 10,9,8… की जो आवाज सुनाई देती थी वो एन वलरमती की ही होती थी। वलरमती का अंतिम मिशन चंद्रयान-3 ही था। बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन 14 जुलाई को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ था। इस मिशन के काउंटडाउन के दौरान जो आवाज सुनाई दी थी, वो ISRO वैज्ञानिक N वलरमती की ही थी। तमिलनाडु राज्य के अलियायुर से आने वालीं वलरमती ने अंतिम सांस चेन्नई में ली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें