उज्जैन: CM ने बहनों पर बरसाया स्नेह, कलाई पर बंधवाए रक्षा के सूत्र

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचे। इसके बाद रक्षाबंधन के अवसर पर मक्सी रोड स्थित रघुनंदन गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम डॉ.यादव ने पुष्प की वर्षा कर बहनों का स्वागत किया। बहनों ने सीएम को 10 फीट लम्बी राखी भेंट की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बहनें उपस्थित थी।
View this post on InstagramAdvertisement
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल राज्यसभा सांसद संत उमेशनाथ महाराज, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को पूरा दिन शहर में रहेंगे। वे यहां पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित रक्षाबंधन के साथ ही अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से महिदपुर के ग्राम नारायण जाएंगे। ग्राम नारायणा में श्रीकृष्ण सुदामा धाम में दर्शन पूजन के बाद हेलीकॉप्टर से पुन: उज्जैन आएंगे।









