मुख्यमंत्री ने खत्म किया VIP कल्चर

अब रेड सिग्नल पर रुकेगा CM का काफिला,कांग्रेस ने भी की तारीफ
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार शाम बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में वीआईपी कल्चर को खत्म कर दिया है. यानी अब वे एक आदमी की तरह ही सड़क पर घूमेंगे और रेड सिग्नल पर भी रुकेंगे.
सीएम के इस ऐतिहासिक फैसले से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि वीआईपी मूवेंट के कारण काफी देर पहले ही रास्ते बंद हो जाते थे, जिस कारण लंबा जाम लग जाता था, और लोगों को परेशान होना पड़ता था.
हालांकि, राज्य के पुलिस प्रमुख उत्कल रंजन साहू ने साफ किया है कि मुख्यमंत्री को प्रदान की गई सुरक्षा में कोई कटौती नहीं की जाएगी. पहले की तरह ही सीएम का सुरक्षा काफिला उनके साथ रहा करेगा.
वीआईपी आंदोलन की व्यवस्था के संबंध में निर्णय आम आदमी और मरीजों को होने वाली ट्रैफिक समस्याओं को देखते हुए लिया गया है. इसका असर सीएम की सिक्योरिटी पर बिल्कुल नहीं पड़ेगा. सीएम के इस फैसले से यकीनन अब शहर में लोगों को जाम से राहत जरूर मिलेगी.









