इंदौर में चायना डोर ने ली टाइल्स ठेकेदार की जान, छात्र भी घायल

साइट देखने गया था, लौटते समय हुआ हादसा

इंदौर। इंदौर में चाइनीज मांझे से आधा घंटे में ही दो बाइक सवार युवकों का गला कट गया। एक युवक की अस्पताल में मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
पहला हादसा खजराना ब्रिज पर रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे हुआ। मृतक की पहचान रघुवीर धाकड़ के रूप में हुई है, जो बिचौली मर्दाना स्थित ओम साई विहार कॉलोनी का निवासी था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन के मुताबिक, रघुवीर टाइल्स के काम की ठेकेदारी करता था। रविवार को छुट्टी होने के बावजूद बाइक से एक साइट देखने गया था। घर लौटते वक्त शकुंतला अस्पताल के पास चाइनीज मांजे की चपेट में आ गया। राहगीरों ने उसके मोबाइल से परिवार को सूचना दी। रघुवीर का साहिल नाम का बेटा है, जो पढ़ाई करता है। दूसरे बेटे की दो साल पहले पानी में डूबने से मौत हो चुकी है। तिलक नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.









