Advertisement

दावा- न्यू ईयर पर आसानी से दर्शन करवाने का हकीकत- भीड़ बढ़ते ही श्रद्धालुओं की फजीहत

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। न्यू ईयर के पहले उज्जैन सैलानियों की भीड़ से जाम हो गया। पिछले तीन दिनों से टूट रही अटाटूट भीड़ के कारण महाकाल मंदिर क्षेत्र भी तमाम अव्यवस्थाओं से घिर गया है। जगह-जगह व्यवस्था बनाने में आ रही मुश्किलों के कारण महाकाल मंदिर प्रशासन ने अब मंदिर में एंट्री के लिए सिर्फ एक ही गेट रखा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मंदिर समिति के मुताबिक 25 से 27 दिसंबर तक शहर में करीब 6 लाख से अधिक दर्शनार्थी दर्शन कर चुके हैं। व्यवस्था अनियंत्रित होते देख शनिवार रात मंदिर समिति ने सभी गेट बंद कर सिर्फ एक गेट से प्रवेश देना तय किया। समिति के मुताबिक रविवार सुबह भस्मारती के लिए दर्शनार्थियों को नीलकंठ द्वार से प्रवेश दिया।

जबकि चलित भस्मारती व आम दर्शन के लिए दर्शनार्थियों को चारधाम मंदिर के सामने से मंदिर में प्रवेश दिया गया। चार धाम मंदिर के सामने से शक्तिपथ होते हुए दर्शनार्थी त्रिवेणी द्वार पहुंचे और वहां से महाकाल लोक होते हुए मानसरोवर से अंदर प्रवेश कर टनल से होते हुए बाहर निकले। 259 रुपए शीघ्र दर्शन वाले दर्शनार्थियों को भी शक्ति पथ से एंट्री दी गई और रुद्रसागर पर बने नए पुल से प्रवेश दिया गया।

Advertisement

दर्शन के लिए चारधाम मंदिर चौराहा पहुंचे

आज की दर्शन व्यवस्था के मुताबिक मंहाकाल मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थी चारधाम मंदिर पहुंचे। वहीं उसे उन्हें प्रवेश मिलेगा।

Advertisement

जूता-चप्पल ढूंढते रह गए दर्शनार्थी

मंदिर समिति ने चारधाम मंदिर पर जूता-चप्पल स्टैंड बनाया है। लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण यहां की व्यवस्था भी चरमरा गई। कुछ लोगों ने बाहर ही जूते-चप्पल उतार दिए तो कुछ के जूता-चप्पल से भरी थैली ढेर मेें दब गई। कुछ दर्शनार्थी दर्शन के बाद जूता चप्पल स्टैंड तक लौटकर नहीं आ सके।

सीएनजी के लिए वाहनों की कतार

रविवार को बाहर से आने वाले वाहनों की सीएनजी के लिए पंपों पर लंबी कतार देखी गई। लंगर पेट्रोल पंप, मक्सी रोड पंप, आगर रोड स्थित पंप पर कारों की लंबी कतार लगी रही। शहर में 7 पंपों पर सीएनजी मिलती है।

कालभैरव-मंगलनाथ क्षेत्र में जाम के हालात

महाकाल मंदिर के साथ ही कालभैरव और मंगलनाथ मंदिर क्षेत्र में भी दर्शनार्थियों का हुजूम उमड़ा है। ई-रिक्शा और निजी वाहनों के कारण भैरवगढ़ पुल, सिद्धवट क्षेत्र मंगलनाथ रोड सांदीपनि आश्रम के सामने, अंकपात, नयापुरा मार्ग आदि सभी दूर लंबा जाम लगा हुआ है। कालभैरव मंदिर पर सुबह 11 बजे तक करीब डेढ़ लाख से अधिक लोग दर्शन कर चुके हैं। यहां दो जिगेजेग बैरिकेड्स के जरिए दर्शन कराकर व्यवस्था बनाई जा रही है।

Related Articles

Write a review