Advertisement

गोदाम परिसर में सो रहे क्लीनर की ट्रक की चपेट में आने से मौत

सुबह 4.30 बजे हुई घटना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

ड्रायवर ट्रक छोड़कर फरार

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन ट्रक क्लीनर रात में उंडासा स्थित दारूगोदाम के परिसर में सो रहा। देर रात एक ड्रायवर ट्रक में शराब भरकर यहां लाया और अपना वाहन पीछे लेते समय उसने परिसर में सो रहे क्लीनर पर चढ़ा दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। चिमनगंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर ट्रक जब्त किया है।

Advertisement

मुन्नालाल पिता मांगीलाल मारू 50 वर्ष निवासी दोंता जागीर हालमुकाम चिमनगंज मंडी गजानंद ट्रांसपोर्ट पर ट्रक क्लीनर का काम करता था। वह ट्रक ड्रायवर श्रीपाल के साथ ट्रक में शराब भरकर दारूगोदाम उण्डासा पहुंचा। ट्रक खाली नहीं हुआ तो रात में ड्रायवर श्रीपाल ट्रक के अंदर व मुन्नालाल ट्रक के ऊपर सो गया। श्रीपाल ने बताया कि देर रात मुन्नालाल ट्रक के ऊपर से उतरकर परिसर में नीचे सोने आ गया था। सुबह करीब 4.30 बजे रायल कंपनी का दूसरा ट्रक लेकर ड्रायवर आया।

ट्रक में शराब भरी थी। ड्रायवर अपना ट्रक पीछे कर रहा था तभी उसने परिसर में सो रहे मुन्नालाल पर ट्रक चढ़ा दिया। मौके पर मौजूद गार्ड मुकेश शुक्ला आवाज सुनकर मुन्नालाल के पास पहुंचा तो देख वह तड़प रहा था। मुकेश ने बताया कि अन्य लोगों की मदद से क्लिनर मुन्नालाल को ई रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान रायल कंपनी का ट्रक ड्रायवर अपना वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें