196.60 करोड़ रुपए स्टूडेंट्स के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर किए
12वीं में 75% अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को सौगात, खाते में ट्रांसफर किए 25000 रुपए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को प्रदेश के 78641 स्टूडेंट्स को लैपटॉप की राशि ट्रांसफर की। CM ने 196.60 करोड़ रुपए छात्र-छात्राओं के खातों में डाले। यह राशि 12वीं कक्षा में 75% या इससे ज्यादा नंबर हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को मिली।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर “प्रतिभाशाली बंधु सम्मान समारोह” का आयोजन किया, जिसमें गरीबों के बैंक खातों में कागजों की राशि अंकित की गई। इस मौके पर उनके साथ स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह और स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा, अगले साल से CBSE बोर्ड के लिए भी लैपटॉप देने की योजना लागू करेंगे। यह घोषणा उन्होंने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह’ के दौरान की।
कार्यक्रम जानकारी अधिकारियों ने पहले ही दे दी थी
स्टूडेंट्स खाते में राशि ट्रांसफर की जानकारी अधिकारियों ने पहले दे दी थी। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र 2022-23 की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में पहले प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले स्टूडेंट्स को लैपटॉप खरीदने के लिए यह राशि दी जाएगी।
78641 स्टूडेंट्स के खातों में ट्रांसफर हुई राशि
लोक शिक्षण आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मण्डल की सत्र 2022-23 की कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रदेश भर में 78 हजार 641 विद्यार्थियों ने पहले प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल किये हैं। ऐसे में इन सभी स्टूडेंट्स के खाते में राशि भेजी गई है। मुख्यमंत्री की तरफ से कुल 78 हज़ार 641 विद्यार्थियों के खातों में कुल 196 करोड़ 60 लाख 25 हजार रुपए की राशि एक क्लिक में भेजी गई है।
बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए थे स्टूडेंट्स
“प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह” के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भोपाल संभाग के अंतर्गत आने वाले विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़ एवं भोपाल जिले के लगभग 10 हजार 359 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। प्रदेश के प्रत्येक जिले से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले एक-एक विद्यार्थी इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित हुए हैं। वहीं, अन्य जिलों में इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जा रहा था।