Advertisement

CM से मिले पांच BJP प्रत्याशी…

राजस्थान में चुनाव प्रचार के बाद देवदर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

सीएम से मिले पांच भाजपा प्रत्याशी…

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:विधानसभा चुनाव के बाद मतगणना से पहले शहर की धार्मिक यात्रा पर पत्नी साधना सिंह के साथ आए सीएम शिवराज से शुक्रवार रात मंगलनाथ मंदिर पर पांच विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार मिलने पहुंचे, लेकिन उत्तर और दक्षिण के उम्मीदवार इस मुलाकात से वंचित रह गए।दरअसल, उत्तर क्षेत्र के उम्मीदवार अनिल जैन कालूहेड़ा गिरिराज सहित अन्य धर्मस्थलों की यात्रा पर अपनी चुनाव टीम के साथ हैं।

Advertisement

जबकि दक्षिण क्षेत्र के उम्मीदवार मंत्री डॉ. मोहन यादव भी शहर से बाहर तेलंगाना में हैं। इस कारण दोनों ही उम्मीदवार सीएम शिवराज से मिल नहीं सके। जबकि घटिया से सतीश मालवीय, तराना से ताराचंद गोयल, महिदपुर से बहादुरसिंह चौहान, बडऩगर से जितेंद्र पांड्या और नागदा से तेजबहादुरसिंह उपस्थित थे। बता दें कि महाकाल मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद भाजपा नेताओं ने पार्टी की जीत के लिए शुभकामना व्यक्त करते हुए शिवराजसिंह चौहान को कमल के फूल भेंट किए।

पंडित जी, मंदिर के पट कब बंद होंगे…साधना सिंह ने शुक्रवार को शहर आने से पहले मंगलनाथ मंदिर के शासकीय पुजारी पंडित दीप्तेश दुबे को सतना से मोबाइल किया और पूछा, मंदिर के पट कब बंद होंगे। पुजारी ने बताया रात 10 बजे। इस कारण सीएम पहले महाकाल की जगह मंगलनाथ मंदिर पहुंचे।

Advertisement

शिवराज सिंह ने कहा- सभी राज्यों में होगी भाजपा की जीत

राजस्थान में चुनाव प्रचार के बाद प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार की रात देव-दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। उन्होंने ने कहा कि सभी राज्यों में भाजपा चुनावी जीत रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शुक्रवार रात पत्नी साधना सिंह के साथ उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने दंडवत होकर भगवान महाकाल को प्रणाम किया। उज्जैन पहुंचने पर सबसे पहले शिवराज ने मंगलनाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे पत्नी साधना सिंह के साथ हरसिद्धि मंदिर रवाना हुए। यहां भी करीब आधे घंटे तक पूजन-पाठ कर माता हरसिद्धि का आशीर्वाद लिया। आखिर में सीएम भगवान महाकाल मंदिर पहुंचे।

यहां उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान महाकाल के सामने बैठकर जाप किया। सीएम ने कहा कि महाकाल की शरण में आने का सौभाग्य मिला है। राजस्थान में चुनाव प्रचार समाप्त कर मेरी इच्छा थी कि महाकाल का आशीर्वाद लेना है। ‘पनौती’ शब्द को लेकर उठे विवाद पर सीएम ने कहा कि राहुल की बुद्धि मारी गई है। उन्होंने चुनावी राज्यों में भाजपा की जीत का दावा भी किया।

Related Articles