CM डॉ. मोहन यादव ने किया उज्जैन पुलिस वेलफेयर सोसाइटी के पेट्रोल पंप का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन प्रवास के दौरान पुलिस लाइन में नवनिर्मित उज्जैन पुलिस वेलफेयर सोसाइटी के पेट्रोल पंप का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने सांकेतिक रूप से कुछ गाड़ियों में पेट्रोल भी डाला।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
इसी दौरान, मुख्यमंत्री ने ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान के तहत पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित वाटिका का भी उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर पौधारोपण भी किया।
इस कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजीपी उमेश जोगा, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, नगर भाजपा अध्यक्ष संजय अग्रवाल, रवि सोलंकी और अन्य जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
Advertisement









