CM डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से भेजे 1250 रुपये

Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज गुरुवार को सीधी जिले से प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के बैंक खातों में लाड़ली बहना योजना की 24वीं किस्त के रूप में 1250 रुपए ट्रांसफर किए।
Advertisement
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना की मई महीने की किस्त भी एक साथ सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेज दी। इससे पहले, इस योजना की 23वीं किस्त 16 अप्रैल 2025 को जारी की गई थी।
मुख्यमंत्री ने रीवा जिले के दिव्यगवां में आयोजित कार्यक्रम में जलगंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ₹7.50 करोड़ की लागत से निर्मित 501 खेत तालाब और मुनगा वन का शुभारंभ किया। साथ ही ₹50.73 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।
Advertisement
Advertisement









