Advertisement

CM मोहन यादव ने 89 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स के खातों में ट्रांसफर की लैपटॉप राशि

मध्यप्रदेश सरकार ने डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सहायता प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार, 21 फरवरी को 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 89 हजार 710 विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की।इस योजना के तहत कुल 224 करोड़ रुपये की राशि विद्यार्थियों के खातों में भेजी गई है।

Advertisement

सीएम यादव ने कहा- आज का समय इलेक्ट्रॉनिक्स, गूगल और नवाचार का है। इजराइल ने तमाम कठिनाइयों के बीच तकनीक के बल पर समाधान निकाले। वहां मोबाइल और टेलीपेजर जैसी तकनीक का उपयोग कर बम भी बनाए गए। हालांकि, मैं यह नहीं कहूंगा कि आप ऐसा करें। ध्यान रखें कि इजराइल ने तकनीक के माध्यम से अपने सभी संकटों का समाधान खोजा। आप भी ऐसा ही करें।

इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले 7,900 छात्रों को मुफ्त स्कूटी दी थी। यह कार्यक्रम 5 फरवरी को भोपाल में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने उस समय कहा था कि सरकार मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें