सीएम ने अपने शहर को दी कई सौगातें…
एक नजर में ब्रिज
- 9 मीटर चौड़ाई
- 200 मीटर लंबाई
- 22.5 करोड़ लागत
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्री महाकाल महालोक परिसर में रूद्रसागर पर नवनिर्मित सेतु का नामकरण इतिहास में सनातन संस्कृति और उज्जयिनी का परचम विश्व में लहराने वाले महान सम्राट अशोक के नाम पर सम्राट अशोक सेतु किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भगवान श्री महाकाल के संरक्षण में होने से अवंतिका नगरी का कभी अंत नहीं हुआ। यहां तपस्या से सीधे मोक्ष प्राप्त होता है।
अवंतिका नगरी ने अनादिकाल से भारतवर्ष और सनातन संस्कृति के ध्वजवाहकों राजा विक्रमादित्य,राजा भर्तहरी, राजा अशोक आदि महान सम्राटों को संरक्षण दिया है। उहोंने कहा कि लोकार्पण अवसर पर आतिशबाजी ने श्रद्धालुओं सहित सभी का मन मोह लिया। मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में इन्दौर रोड शनि मंदिर त्रिवेणी के समीप मोती नगर क्षेत्र में हेरिटेज थीम पर नव निर्मित जी प्लस वन सामुदायिक भवन के साथ-साथ 22 करोड़ 72 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा स्व. बाबा साहब नातू सामुदायिक भवन के नाम से जाना जाएगा यह भवन।
यहां भी शामिल हुए मुख्यमंत्री
उज्जैन। कालिदास अकादमी में आयोजित यूनाइटेड कॉन्शसनेस कॉनक्लेव 2025 में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने शामिल हुए। उन्होंने कहा आज कार्यक्रम में विभिन्न जल स्रोतों से जल प्राप्त हुआ है। जल विश्व को सनातन संस्कृति की परंपरा अनुसार एक सूत्र में पिरोता है। उन्होंने श्वेता तोमर की किताब का विमोचन किया।
क्षिप्रा नदी के दोनों किनारों पर होंगे घाट, हर घाट रामघाट
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मोती नगर क्षेत्र में हेरिटेज थीम पर नव निर्मित जी प्लस वन सामुदायिक भवन के साथ-साथ 22 करोड़ 72 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव के द्वारा मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना के अंर्तगत 89 लाख रुपए की लागत से देवास रोड़ स्थित तरणताल परिसर में फूड कोर्ट की दुकानों के पुनर्निर्माण कार्य, 06 करोड़ 91 लाख रुपए की लागत से पारस तालाब विकास कार्य, 2 करोड रुपए की लागत से विक्रम सरोवर तालाब विकास कार्य का भूमीपूजन किया गया एवं 4 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से दशहरा मैदान का विकास कार्य, 3 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से शनि मंदिर के समीप पब्लिक शेड निर्माण कार्य, 4 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से मोती नगर क्षेत्र में बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही शिप्रा का जल पूर्ण रूप से शुद्ध होगा। सभी देवस्थानों के पास शिप्रा के दोनों किनारो पर घाट बनाए जाएंगे। हर घाट को रामघाट की तरह ही विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही शिप्रा में नाव भी चलाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर में सडक़ चौड़ीकरण में जिनके घरों के कुछ भाग टूटे हैं उन्हें 2.50-2.50 लाख रूपए का मुआवजा अलग से दिया जाएगा।
यह थे मौजूद: इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, विनीत गिरी, कलेक्टर नीरज कुमारसिंह और एसपी प्रदीप शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से केंद्रीय विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने उज्जैन प्रवास के दौरान सौजन्य भेंट की।
खत्री और मिश्रा के निधन पर शोक जताया
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समाज सेवी स्वर्गीय अर्जुन खत्री के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास सुभाष नगर स्थित पहुंचे और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने अर्पित नगर स्थित कर्तिकेय मिश्रा के निवास पर पहुंचकर उनके पिता स्व. जितेंद्र मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया।