Advertisement

उज्जैन के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज की नींव 21 को सीएम रखेंगे

कलेक्टर, विधायक, एमपीबीडीसी अफसरों ने किया निरीक्षण, तैयारियां शुरू

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

800 करोड़ की लागत से बनेगा, जी-13 और जी-8 बिल्डिंग होगी

कैलाश शर्मा उज्जैन। विदेश यात्रा पर जाने से पहले सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन जिले के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। 21 नवंबर को पुराने जिला चिकित्सालय परिसर में भूमि पूजन कार्यक्रम होगा। शनिवार सुबह कलेक्टर, विधायक और मध्यप्रदेश बिल्डिंग डेवलपमेंट कार्पोरेशन के अफसरों ने मौका मुआयना कर तैयारियों को परखा।

Advertisement

एमपीबीडीसी के महाप्रबंधक, सीएमएचओ सुबह पुराने सख्याराजे प्रसूतिगृह परिसर पहुंचे। यहां स्थित भवनों को पोकलेन से तोडक़र ग्राउंड समतल करने का काम चल रहा है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के आने के बाद निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदारों से चर्चा कर प्लान समझा। ठेकेदार ने अफसरों को जानकारी दी कि भवन तोडऩे का काम पूरा हो चुका है। बिल्डिंग मटेरियल हटाने और मैदान साफ करने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने भी अफसरों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 21 नवंबर को मेडिसिटी का भूमि पूजन करेंगे। इसके लिए स्थान का चयन किया जाना है। प्रसूतिगृह में चल रहे काम के संबंध में भी कालूहेड़ा ने अफसरों से चर्चा की। इसके बाद पुराने जिला चिकित्सालय परिसर में भूमि पूजन कार्यक्रम रखना तय किया गया।

अभी है निजी मेडिकल कॉलेज और आयुर्वेदिक कॉलेज- उज्जैन में दो मेडिकल कॉलेज हैं। पहला आयुर्वेदिक और दूसरा एलोपैथिक। आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज सरकारी है और एलोपैथिक निजी।

Advertisement

पुराने भवन हटाने का पहला चरण पूरा
शासन ने पुराने जिला चिकित्सालय भवन और सख्याराजे प्रसूतिगृह भवन को तोडक़र 800 करोड़ रुपए की लागत से मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज निर्माण बनाने की स्वीकृति दी है। इस कड़ी में पुराने भवनों को तोड़ा जा रहा है। ठेकेदार ने पहले चरण में सख्याराजे प्रसूतिगृह भवन को तोडऩे का काम पूरा कर लिया है।

बिल्डिंग, पार्किंग, गार्डन बनेंगे
ठेकेदार पीयूष पटेल ने अफसरों को बताया कि सख्याराजे प्रसूतिगृह की जमीन पर जी-13 बिल्डिंग बनेगी। इसमें हॉस्टल, और पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। हॉस्टल कॉलेज में पढऩे वाले स्टूडेंट के लिए होगा। जिला चिकित्सालय परिसर की जमीन पर जी-8 मंजिल बनेगी। इसमें मेडिकल कॉलेज रहेगा। यहां मरीजों के वार्ड, डॉक्टर्स चैम्बर बनेंगे।

बड़े शहरों में नहीं जाना होगा: विधायक
विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार शहर को स्वास्थ्य क्षेत्र की सबसे बड़ी सौगात देने जा रही है। 800 करोड़ की लागत से बनने वाले मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज का निर्माण होने के बाद शहरवासियों को उपचार के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। मरीजों को उज्जैन में ही अत्याधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध होगी। विधायक कालूहेड़ा के अनुसार मेडिकल कॉलेज में अलग-अलग रोगों के उपचार के लिए अलग-अलग विभाग रहेंगे। इनमें कुशल और विशेषज्ञ डॉक्टर्स रहेंगे। चूंकि कॉलेज में सारे विभाग होंगे।

Related Articles

Write a review