CM यादव 18 और 19 को शहर में रहेंगे सिंहस्थ तैयारियों पर भी होगा मंथन

महाकाल सवारी में भी हो सकते शामिल, रक्षाबंधन पर होगा कार्यक्रम
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज.उज्जैन। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 और 19 अगस्त को शहर में रहेंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। भगवान महाकाल की सवारी में भी सीएम शामिल होंगे और भक्तों के साथ पैदल चलेंगे। रक्षाबंधन पर आयोजितनहोन वाले कार्यक्रम में भी वे शामिल होंगे।

सीएम का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। अधिकृत कार्यक्रम भी जल्द जारी होने की संभावना है। सीएम इस बार दो दिन शहर में रहेंगे। 18 को आएंगे और प्रशासनिक अधिकारियों से सिंहस्थ की तैयारियों पर भी चर्चा कर सकते हैं। सीएम की उपस्थिति में रक्षाबंधन का कार्यक्रम भी होगा। भाजपा सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल अवंतिका महाविद्यालय, लेकोड़ा पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तहसीलदार अर्चना गुप्ता , तहसीलदार आलोक चौरे,
जनपद सीईओ संदीप यादव भी उपस्थित थे।








