Advertisement

आचार संहिता : महापौर सहित जनप्रतिनिधियों के चैंबर बंद

प्रशासन ने बंगलों से कर्मचारी, चपरासी बुलाए

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद नगर निगम मुख्यालय में महापौर सहित सभी जनप्रतिनिधियों के चैंबर्स बंद करा दिए हैं। इससे जनप्रतिनिधियों में हलचल शुरू हो गई है। प्रशासन ने सरकारी बंगलों से कर्मचारी और चपरासी तक वापस बुला लिए हैं।

नगर निगम मुख्यालय में अब जनप्रतिनिधियों के ठप्पे चुनाव होने तक दूर हो गए हैं। चुनाव आयोग के निर्देश पर निगम मुख्यालय में महापौर और निगम अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों के चैंबर्स निगम प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद से यह सख्ती कर दी गई है। इससे एमआईसी सदस्यों सहित पार्षद भी निगम मुख्यालय में अपने काम नहीं कर पा रहे। विधानसभा चुनाव में भी प्रशासन ने सभी के चैंबर्स पर ताले लगा दिए थे।

Advertisement

जनप्रतिनिधियों ने इसका विरोध भी किया था। लोकसभा चुनाव में भी प्रशासन ने सख्त रवैया अपना लिया है। जनप्रतिनिधियों को इस बात का मलाल है कि कर्मचारियों और चपरासियों की सेवाएं क्यों बंद कर दी, जबकि जरूरी शासकीय काम करना पड़ रहे हैं।

विपक्ष के नेता का चैंबर भी बंद
विपक्ष के नेता रवि राय के चैंबर पर निगम। प्रशासन ने ताला लगवा दिया है। राय ने कहा कि प्रशासन ज्यादा ही सख्ती कर रहा है, जबकि अन्य स्थानों पर आवश्यक कामों के लिए ज्यादा प्रतिबंध नहीं है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें