Advertisement

इंदौर में ठंड ने तोड़ा 37 साल पुराना रिकॉर्ड

इंदौर में इन दिनों ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है, खासकर रात के समय। लगातार तीसरे दिन सर्द रात ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार रात तापमान आधा डिग्री गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत न्यूनतम तापमान से 9 डिग्री कम है। इसने पिछले 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। रविवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा, हालांकि धूप खिली रही।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले 30 नवंबर को इंदौर का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, 2009 में 1 नवंबर को 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पिछले 10 सालों में इंदौर का न्यूनतम तापमान सामान्यतः 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।

हालांकि इस बार तापमान काफी नीचे चला गया है, लेकिन ठंड महसूस उतनी नहीं हो रही है। मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के अनुसार, वर्तमान में राजस्थान की ओर से ठंडी हवाएं आ रही हैं, जिसके कारण यह स्थिति बनी हुई है।

Advertisement

शुक्रवार और शनिवार की रात कई शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। राजगढ़ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने 10 नवंबर को इंदौर और आसपास के जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें