Advertisement

कोल्ड्रिफ बनाने वाली श्रीसन फार्मा बंद, लाइसेंस रद्द

तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस पूरी तरह से रद्द कर दिया। साथ ही कंपनी को हमेशा के लिए बंद करने की घोषणा की। सरकार को श्रीसन फार्मा की फैक्ट्री में 350 से ज्यादा गंभीर श्रेणी की गड़बड़ियां मिली थीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

कोल्ड्रिफ सिरप पीने से मध्य प्रदेश में अब तक 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। चेन्नई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को श्रीसन फार्मा से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी भी की है। श्रीसन फार्मा के प्रमुख कर्मचारियों और तमिलनाडु फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (TNFDA) के गिरफ्तार डायरेक्टर इन-चार्ज पी यू कार्तिकेयन के ठिकानों पर भी रेड की गई।

कार्तिकेयन को जुलाई, 2025 में रिश्वतखोरी के एक मामले में तमिलनाडु विजिलेंस एंड एंटी करप्शन (DVAC) ने गिरफ्तार किया था। ED की ताजा कार्रवाई मिलावटी कोल्ड्रिफ सिरप बनाने और बिक्री से जुड़े वित्तीय लेन-देन मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत (PMLA) की जा रही है।

Advertisement

दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश पुलिस रविवार शाम मामले के मुख्य आरोपी और श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन गोविंदन (75 साल) को लेकर तमिलनाडु रवाना हो गई। उसे 9 अक्टूबर को चेन्नई के कोडम्बक्कम स्थित उसके अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

Related Articles

Write a review