Advertisement

कलेक्टर ने किया निर्माणाधीन Unity Mall का निरीक्षण, काम की धीमी गति पर आपत्ति

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:हरिफाटक रोड पर 284 करोड़ की लागत से यूनिटी मॉल का निर्माण किया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्माणाधीन यूनिटी मॉल का निरीक्षण किया। काम की धीमी गति पर आपत्ति ली। उज्जैन शहरी विकास प्राधिकरण अंतर्गत प्रगतिरत यूनिटी मॉल के निर्माण कार्य का कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने निरीक्षण किया।

Advertisement

कलेक्टर सिंह ने मॉल की प्रगति कर समीक्षा कर संबंधित कांट्रेक्टर और अधिकारियों को प्रत्येक माह के निर्धारित लक्ष्य अनुरूप कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी उज्जैन विकास प्राधिकरण संदीप सोनी,अधीक्षण यंत्री विकास प्राधिकरण नीरज पांडे सहित अन्य अधिकारी और कार्य एजेंसी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्य पूर्णता के लिए जुलाई 2025 का लक्ष्य निर्धारित

Advertisement

मुख्य कार्यपालन अधिकारी उज्जैन विकास प्राधिकरण सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 284 करोड़ की लागत से लगभग 532663 वर्ग फीट स्लैब एरिया में अत्याधुनिक मॉल का निर्माण किया जा रहा है। जिसकी ऊंचाई लगभग 30 मीटर रहेगी। कार्य पूर्णता का लक्ष्य जुलाई 2025 निर्धारित किया गया हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोनी ने बताया कि यूनिटी मॉल देश के आधुनिक और बड़े मॉल्स में से एक होगा। उन्होंने बताया कि मॉल के ग्राउंड फ्लोर,फस्र्ट फ्लोर एवं सेकंड फ्लोर पर शाप आवंटित की जाएगी। मनोरंजन के लिए थर्ड फ्लोर पर गेम जोन,फूड जून,मल्टीप्लेक्स प्रस्तावित किया गया हैं। मॉल में मल्टी लेवल पार्किंग रहेगी। उन्होंने माल के प्रबंधन के लिए अनुमानित व्यय और प्राप्त राजस्व के संबंध में भी जानकारी दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें