Advertisement

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने महाराजवाड़ा होटल का किया निरीक्षण

निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के दिये निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित महाराजवाड़ा की पुरानी बिल्डिंग का रिनोवेशन कर यहां पर होटल का निर्माण किया जा रहा है। करीब 2 वर्षों से चल रहा रिनोवेशन का काम अब तक पूरा नहीं हो पाया है। सुबह कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने उक्त कार्य का निरीक्षण किया व ठेकेदार को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिये।

 

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित महाराजवाड़ा भवन को रिनोवेशन कर होटल के रूप में निर्मित किया जा रहा है।

Advertisement

स्मार्ट सिटी द्वारा कराये जा रहे उक्त कार्य की समय सीमा पूरी होने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। सुबह महाराजवाड़ा भवन का निरीक्षण कर ठेकेदार को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं। महाराजवाड़ा भवन को होटल का स्वरूप देने के साथ ही इसके आसपास खुली जगह पर गार्डन आदि का निर्माण भी कराया गया है।

10 करोड़ की लागत से बन रहा हेरिटेज होटल

Advertisement

महाराजवाड़ा भवन को 10 करोड़ से अधिक की लागत से हेरिटेज होटल के रूप में डेवलप किया जा रहा है। इसका निर्माण एमपी टूरिज्म और ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर उक्त होटल का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें 21 से अधिक रूम, रूफटॉप रेस्टोरेंट आदि कार्य कराये गये हैं। कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय सीमा में पूरा करने के कलेक्टर सिंह द्वारा निर्देश दिये गये हैं।

Related Articles