Advertisement

पड़ोसी ने जमीन पर जबरन कर लिया कब्जा

जनसुनवाई में लोगों ने बताई अपनी समस्या, अधिकारियों को कलेक्टर ने दिए निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन में जनसुनवाई करते हुए आम जनता की समस्याओं के आवेदनों के निराकरण करने के लिए विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने कई आवेदनों के निराकरण करने के लिए वीसी के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने महिदपुर निवासी कमलेश माली ने भोजमुक्त विश्वविद्यालय के एमएसडब्ल्यू कोर्स का सेंटर बदलने का आवेदन दिया जिस पर कलेक्टर ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देशित कर माली का स्टडी सेंटर चेंज किया। रंगबावड़ी थाना महाकाल निवासी शुक्रती ने आवेदन दिया कि उनकी पुत्री 21 नवंबर से लापता है थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी अभी तक पता नहीं चला है।

Advertisement

तहसील माकड़ौन ग्राम कतवारिया के भैरूलाल ने आवेदन दिया कि पड़ोसी द्वारा उनकी कृषि भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। इस संबंध में कलेक्टर ने तहसीलदार को भूमि की रिपोर्ट देने को निर्देशित किया। नागदा ग्राम जूना नई आबादी निवासी अंकित परमार ने आवेदन दिया कि ईंट भट्टा संचालक आशिक मेव निवासी चेतनपुरा ने ईंट भट्टा संचालन के लिए मिट्टी की आवश्यकता होने पर उनकी भूमि पर कब्जा कर लिया है।

ग्राम फतेहाबाद निवासी सुरेशचन्द्र ने आवेदन दिया कि उनकी कृषि भूमि ग्राम बादलखेड़ी में स्थित है जिसे उनके खेत के पड़ोसी बोने व हांकने नहीं दे रहे हैं एवं गाली गलौच करते हैं। कंचनपुरा निवासी कौशल्या बाई ने आवेदन दिया कि उनका एक्सीडेंट हो गया था। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने कौशल्या बाई को पांच हजार रुपए की आर्थिक सहायता त्वरित प्रदान करने का निर्देश दिए।

Advertisement

Related Articles

Write a review