Advertisement

कलेक्टर बोले- सडक़ की नाली सीधी बनाओ, जल्दी करो काम

निगमायुक्त, निगम अध्यक्ष और विधायक के साथ कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक पैदल निरीक्षण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक रोड चौड़ीकरण कार्य का सोमवार को कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने निगम आयुक्त आशीष पाठक, निगम अध्यक्ष कलावती यादव और विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के साथ पैदल निरीक्षण किया और निर्देश दिया कि काम जल्दी करो और नाली सीधी बनाओ।

नगर निगम ने कोयला फाटक से रोड चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। निजातपुरा क्षेत्र में इसका काम तेजी से किया जा रहा है। हालांकि नगर निगम ने अभी ठेकेदार के साथ एग्रीमेंट नहीं किया है लेकिन बारिश के मौसम को देखते हुए काम शुरू कर दिया है।

Advertisement

जो लोग अपनी स्वेच्छा से निर्माण तोड़ रहे, उनका मलबा निगम टीम द्वारा साफ किया जा रहा है। कलेक्टर सिंह ने कहा यह अच्छी बात है कि लोग स्वयं अपनी दुकानें और मकान हटाकर सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा मलबे के कारण आम लोगों को परेशानी न हो तब तक निगम टीम मलबा साफ करे।

Advertisement

Related Articles

Write a review