Advertisement

Indore से लक्ष्यद्वीप के लिए शुरू होगी उड़ान

इंदौर। समुद्र और बीच का आनंद लेने के शौकीन इंदोरियों के लिए जल्दी इंदौर से लक्षद्वीप के लिए उड़ान शुरू होने वाली है। विमान कंपनी इंडिगो 31 मार्च से लक्षद्वीप के लिए उड़ान शुरू करेगी। यह उड़ान इंदौर से बेंगलुरु होते हुए अगाती द्वीप पहुंचेगी। वापसी में भी बेंगलोर होकर आना होगा। इंदौर से अगाती द्वीप जाने में 7.35 घंटे का समय लगेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

लक्षद्वीप चारों ओर समुद्र से घिरा द्वीप है। पानी के मध्य स्थित यह द्वीप अपने खूबसूरत बीचों के लिए प्रसिद्ध है। इस द्वीप का एकमात्र हवाई अड्डा अगाती द्वीप पर बनाया गया हैं। अगाती के बीच पर दूर तक नीला पानी ही नजर आता हैं। इस वर्ष जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लक्षद्वीप की यात्रा की थी। इस यात्रा के अनुभव उन्होंने शेयर किए थे। प्रधानमंत्री ने समुद्र किनारे अपना समय बिताया और समुद्र किनारे जंगल की तस्वीरें सांझा की थी।

इसके बाद से ही लक्षद्वीप जाने वालों की संख्या अचानक बढ़ गई। इंदौर से भी लक्षद्वीप जाने वाले लोग लगातार खोज कर रहे थे। ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि इंदौर से लक्षद्वीप के लिए लगातार इन्क्वायरी आ रही थी। प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद लोग लक्षद्वीप जाना चाहते है। इस उड़ान से लोगों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके लिए यात्रियों को इकानामी क्लास में 13 हजार 700 रुपये की कीमत चुकानी पड़ेगी।

Advertisement

यह रहेगा शेड्यूल

– इंदौर से सुबह 5. 15 बजे फ्लाइट रवाना होकर, 7 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

Advertisement

– बेंगलुरु से 10.25 बजे रवाना होकर, 12.50 बजे अगाती द्वीप पहुंचेगी।

– अगाती द्वीप से दोपहर 1.20 बजे फ्लाइट रवाना होकर दोपहर 3.20 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

– बेंगलुरु से शाम 6.15 रवाना होकर रात 8.10 बजे इंदौर फ्लाइट पहुंचेगी।

Related Articles