कांग्रेस नेता नूरी खान का पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा

By AV News

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन कांग्रेस की नेता नूरी खान ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। इसकी जानकारी उन्होंने सोश मीडिया पर दी। इस्तीफा के लिए स्वास्थ्य व अन्य कारणों का हवाला दिया गया है।

कांग्रेस की नूरी खान ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा देने की जानकारी देते हुए लिखा है कि स्वास्थ्य और विशेष कारणों के कारण जिम्मेदारी का निर्वहन नही कर पाऊंगी। कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने सोशल मीडिया पर जारी इस्तीफे में नूरी खान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा है कि अध्यक्ष महोदय मैं पिछले 25 सालोंं से पार्टी के विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही हूं। कुछ दिन पूर्व मेरी मेजर सर्जरी हुई है।

मैं वर्तमान में किसी भी तरह की जिम्मेदारी उठाने में ख़ुद को असहज महसूस कर रही हूं। स्वास्थ्य एवं कुछ विशेष कारणों से मैं किसी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन नही कर पाऊंगी। कृपया मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नीमच प्रभारी एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष (प्रभारी मालवा निमाड़ जोन) और समस्त पदों से अपना त्याग पत्र भेज रही हूं। कृपया स्वीकार करें। साधारण सदस्य के रूप में सदैव पार्टी की विचारधारा से जुड़ी रहूंगी। खान ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खडग़े, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, जितेन्द्र भंवर सिंह, राजीव सिंह संगठन प्रभारी और केसी वेनूगोपाल को भी भेजा है।

Share This Article