उज्जैन।जोड़ो, जोड़ो भारत जोड़ों का नारा देते हुए कांग्रेसियों द्वारा 15 सितंबर को पदयात्रा निकाली गई। शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष माजिद लाला के नेतृत्व में निकली पदयात्रा प्रियदर्शनी चौराहे पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ हुई। कांग्रेसी हाथों में तिरंगा फहराते हुए चले।
लाला ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक सबको साथ लेकर नफरत को मिटाकर भारत को एक करने के लिए निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में निकाली गई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष शेख अलीम, प्रभारी सुबूर अहमद विशेष अतिथि थे।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष रवि भदौरिया, पार्षद माया राजेश त्रिवेदी, चंद्रभानसिंह चंदेल, ऋतुराज चौहान, पार्षद सादिक खान, फिरोज पठान, मेहताब लाला आदि शामिल हुए। जानकारी प्रवक्ता मोहसिन पठान ने दी।