विधियां देवेंद्र पंवार बने अध्यक्ष
उच्च शिक्षा मंत्री यादव धरने पर बैठे
उज्जैन। उज्जैन जनपद अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित विधियां देवेंद्र सिंह पवार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।अधिकारी घोषणा होना बाकी. जिससे कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त हो गया और उन्होंने विधायक महेश परमार को कंधे पर बिठाकर हर्ष जताया। जनपद के 25 सदस्यों में से 12 सदस्यों ने विधियां देवेंद्र सिंह पवार के समर्थन में मत दीया। जबकि भाजपा समर्थित को 9 मत मिले। 4 प्रॉक्सी वोट डाल नहीं पाए।
कांग्रेस से विधायक महेश परमार जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष करण कुमारिया पूर्व पार्षद राजेंद्र वशिष्ठ आदि मोर्चा संभाले हुए थे ।
जबकि भाजपा की ओर से पूर्व विधायक राजेंद्र भारती जय सिंह दरबार सहित अन्य नेता मौजूद रहे। कई बार दोनों दलों के नेताओं के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हुई अंत में कांग्रेस समर्थित विंध्या देवेंद्र सिंह पवार अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कांग्रेशजनों में हर्ष व्याप्त हो गया।
उच्च शिक्षा मंत्री ने नाराजगी जताई
उज्जैन जनपद के अध्यक्ष पद के निर्वाचन को लेकर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं उज्जैन दक्षिण क्षेत्र के विधायक डॉमोहन यादव ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।उन्होंने कहा कि जो हुआ गलत हुआ हमारे सदस्यों को वोट डालने नहीं दिया उन्होंने अधिकारियों से माफी मांगने के लिए कहा और फिर से चुनाव करवाने की बात कही। मंत्री यादव ने कहा कि ऐसा नहीं चलेगा यह शर्म की बात है।उच्च शिक्षा मंत्री यादव समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए हैं.