शिप्रा के दोनों तरफ घाटों के समानांतर बनेगा कॉरिडोर

By AV NEWS

150 करोड़ के ईको कॉरिडोर को हरी झंडी

अक्षरविश्व न्यूज :उज्जैन। सिंहस्थ 2028 में शिप्रा स्नान के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं को अच्छा अनुभव होगा। मध्यप्रदेश सरकार ने 150 करोड़ की लागत से ईको कॉरिडोर बनाने की हरी झंडी दे दी है। प्रशासन अब इस प्रोजेक्ट को तैयार करने जुट गया है।

जल संसाधन विभाग शिप्रा नदी के दोनों ओर 29.21 किलोमीटर लंबे घाट बनाएगा। इन घाटों के दोनों ओर 14.50 किमी लंबे ईको कॉरिडोर बनाएगा यानी दोनों तरफ ऐसे पक्के रोड बनाए जाएंगे, जिससे शिप्रा नदी को जोडऩे वाले मार्ग जुड़ जाएंगे। इस कारण खास तौर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कॉरिडोर की यह योजना स्मार्ट सिटी ने बनाई है।

ईको फ्रेंडली होगा कॉरिडोर

शिप्रा नदी के दोनों ओर जो कॉरिडोर बनेगा वह ईको फ्रेंडली होगा। रोड पर आकर्षक लाइटें होंगी और हरे भरे पेड़ होंगे। सिंहस्थ से जुड़े श्लोक या इतिहास की जानकारी भी इन मार्गों पर लोग घूमते समय ले सकेंगे।

प्लान जल्द होगा तैयार

शिप्रा नदी के समानांतर ईको कॉरिडोर को सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। विधिवत पत्र मिलना बाकी है। एजेंसी तय होना भी बाकी है। इसकी विस्तृत योजना तैयार कर रहे हैं।
नीरज कुमार पांडे, अधीक्षण यंत्री स्मार्ट सिटी

Share This Article