Advertisement

नागउत्सव में बीन की धुन पर थिरके जोड़े

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कोठी रोड़ पर सुबह काले रंग के कपड़ो में सैकड़ों की संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, बच्चे, नर नारी नागिन की धुन पर तल्लीन होकर थिरक रहे थे। अवसर था नागपंचमी पर्व पर पर्यावरण की रक्षा एवं सरिसर्प की सुरक्षा का संदेश देने के लिए आयोजित कार्यक्रम का। भगत जी सेवा संस्थान एवं विक्रम वाटिका ग्रुप द्वारा नाग को दूध मत पिलाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

संयोजक मंगल बामनिया ने बीन बजाकर एवं सह संयोजक पंकज प्रताप सिंह पँवार ने सर्प नृत्य कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर परामर्श दाता शैलेंद्र व्यास, महापौर मुकेश टटवाल, राजेश जैन उपस्थित थे। विभिन्न खिताबों के निर्णायक वीणा परमार, स्वामी दिलमिलाके थे। नीबू, मिर्ची की माला से खिताब विजेताओं को नवाजा गया। महिला वर्ग में संगीता जायसवाल (मिस सर्पिणी), निशा गुप्ता (सापों की राजकुमारी), नीलू सिंह (शाही नागिन), उषा छजलानी (घायल नागिन) रहीं।

पुरुष वर्ग में अरुण रोचवानी (सापों का राज कुमार), अशोक दाता (सापों का सरताज), रवि गुप्ता (सर्पो का कोबरा) खिताब से नवाजे गये। पुरुस्कार वितरण समाज सेवी राजेश अग्रवाल ने किया। कवि सुरेंद्र सर्किट और अंतरराष्ट्रीय कवि अशोक भाटी ने काव्य पाठ किया। पर्यावरण एवं सर्प रक्षा की शपथ युवा कवि सुगन चंद जैन एवं संत सत्कार समिति के संयोजक श्याम माहेश्वरी ने दिलवाई। अंत मे एक क्विंटल दूध का नि:शुल्क वितरण दिनेश विजय वर्गीय, मनीषा डागा, मनीष उपाध्याय, दीपक शाह एवं पंकज परिहार ने किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें