Advertisement

क्रेन ने युवक को रौंदा,मौत

उज्जैन। बेटे को घर छोड़कर बाइक से खेत पर जा रहे युवक को डेलनपुर महिदपुर रोड पर तेज रफ्तार क्रेन ने रौंद दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया व उसके मोबाइल से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। रघुनाथ पिता राजाराम 46 वर्ष निवासी इंद्रपुरी नागदा रात को बाइक से बेटे ज्ञानसिंह को घर छोडऩे के बाद डेलनपुर महिदपुर रोड़ स्थित खेत पर जा रहा था तभी रात करीब 9.30 बजे रघुनाथ को सामने से आ रही क्रेन ने टक्कर मार दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

राहगिरों की सूचना पर पुलिस ने घायल रघुनाथ को अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बेटे ज्ञानसिंह ने बताया कि उसके पिता खेती व मजदूरी करते थे। क्रेन चालक अपना वाहन लेकर मौके से भाग गया। उन्हें पुलिस ने मोबाइल पर सूचना दी तो सीधे अस्पताल पहुंचे थे।

Advertisement

Related Articles

Write a review