Advertisement

भारत की जीत पर मनी दिवाली, क्रिकेट फैंस ने की जमकर आतिशबाजी

उज्जैन। वल्र्ड कप के सबसे रोमांचक मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम ने हर डिपार्टमेंट में कमाल किया और पाकिस्तानी टीम को 61 रन से धूल चटा दी। इसके बाद क्रिकेट फैंस हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर निकल आए। वाहनों से टॉवर पर पहुंचे फैंस ने जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इसमें बच्चे भी पीछे नहीं रहे। इस दौरान ऐसा लगा फरवरी में ही लोगों ने दिवाली मना ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी गूंजते रहे। घरों के बाहर भी बच्चों ने अपने परिवार के साथ मिलकर पटाखे फोड़े। कई फैंस ने जीत की इस घड़ी में मनाए जा रहे जश्न को कैमरे पर कैद किया तो कई युवतियों ने सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। देर रात तक टॉवर पर भारतीय टीम की जीत का जश्न मनता रहा। इस दौरान टॉवर के चारों ओर वाहनों की कतार लग गई और कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी बाधित हो गया। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से माधवनगर पुलिस भी उपस्थित रही और ट्रैफिक संचालित करने के लिए व्यवस्था बनाती रही लेकिन भीड़ इतनी थी कि उन्हें भी मशक्कत करना पड़ी।

Advertisement

Related Articles

Write a review