क्रिकेटर अक्षर पटेल ने पत्नी मेहा संग किए महाकाल दर्शन:
शादी के बाद आशीर्वाद लेने पहुंचे; भस्म आरती में हुए शामिल,
भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल अपनी पत्नी और मेहा पटेल के साथ सोमवार सुबह महाकाल मंदिर पहुंचे। यहां दोनों ने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों पिछले महीने ही में विवाह बंधन में बंधे हैं।
शादी के बाद ये कपल पहली बार महाकाल का दर्शन करने उज्जैन पहुंचा। दोनों ने करीब 2 घंटे तक महाकाल मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर तड़के होने वाली भस्म आरती का दर्शन लाभ लिया। इसके बाद गर्भगृह में जाकर पूजन अभिषेक भी किया।