Advertisement

क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ पहुंचे भगवान महाकाल के दरबार में

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ अपनी पत्नी उत्कर्षा के साथ रविवार को भगवान महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा के दर्शन किए। इस दौरान वह आंख मूंदकर भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने गर्भगृह की देहरी से बाबा के दर्शन किए। इसके बाद सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने ऋतुराज का स्वागत किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व से चर्चा करते हुए ऋतुराज ने बताया कि सुबह से यही लग रहा था कि हम कब मंदिर पहुंचेंगे। यहां आकर काफी शांति से दर्शन हुए। आने वाले टी-ट्वेंटी वल्र्डकप के सवाल पर ऋतुराज ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीतना तो हमें ही है। इसके अलावा उन्होंने दर्शन का अनुभव साझा किया और व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।

Advertisement

Related Articles

Write a review