क्राइम पेट्रोल देख 70 हजार चुराए साड़ी पहनने के बाद भी पकड़ाया

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। टीवी पर क्राइम पेट्रोल देखकर एक चोर ने अनूठी तरकीब अपनाई। पुलिस से बचने के लिए उसने साड़ी और ग्लब्स पहनकर ग्राम बिहारिया में पेट्रोल पंप से 4-5 फरवरी की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे 70 हजार रुपए चोरी कर लिए।

Advertisement
पानबिहार चौकी पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि चोर पहले ग्राहक बनकर पंप पर आया था। जूतों के आधार पर पुलिस कपिल पिता नानूराम गोयल निवासी अरनिया नजीक तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार करते हुए 70 हजार रुपए भी जब्त कर लिए। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा सके।
AdvertisementView this post on InstagramAdvertisement








