Advertisement

महाकाल मंदिर की निजी सुरक्षा एजेंसी पर गहराया संकट

ठेका निरस्त करने पर किया जा रहा विचार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में आऊटसोर्स निजी सुरक्षा एजेंसी पर संकट बना हुआ है। एजेंसी की कार्यप्रणाली और लगातार शिकायत मिलने के बाद नोटिस जारी करने पर कोई सुधार नहीं होने के कारण एजेंसी का ठेका निरस्त करने पर विचार किया जा रहा है।

 

महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था देखने वाली कंपनी क्रिस्टल एजेंसी पर ब्लैक लिस्टेड होने की तलवार लटक रही है। मंदिर परिसर में लगातर विवाद और क्रिस्टल कंपनी के कर्मचारियों का नाम अवैध वसूली सहित अन्य कारनामों में आने के बाद उज्जैन कलेक्टर सख्त नजर आ रहे हैं। कंपनी की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों के व्यवहार और सतत शिकायतों के बाद कंपनी को नोटिस के साथ चेतावनी भी दी गई है, लेकिन अब तक सुधार नहीं हो पाया है। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार कर रहे हैं।

Advertisement

श्रद्धालुओं से अवैध वसूली : क्रिस्टल कंपनी के एक कर्मचारी द्वारा श्रद्धालु से भस्म आरती के नाम अवैध राशि वसूलने के आरोप लगे थे। इसके बाद कंपनी ने कर्मचारी को निकाल दिया था। एक महिला श्रद्धालु ने भी कंपनी के अन्य कर्मचारी पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।कुछ दिन पहले क्रिस्टल कंपनी के कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की थी। इसके बाद मंदिर समिति ने क्रिस्टल कंपनी को नोटिस भी थमाया था।

इन हरकतों से मंदिर की छवि प्रभावित होने के कारण महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति बदलाव पर विचार करने लगी है। उज्जैन कलेक्टर और मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज सिंह ने सख्ती दिखाते हुए कंपनी को ब्लैक लिस्टेड करने का मन बना लिया है। उन्हें एक मौका और दिया गया, अगर व्यवस्था फिर भी नहीं सुधरी तो जल्द अन्य कंपनी को मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा जा सकता है। कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा कि कई जगह से राशि लेने की हाल ही में शिकायतें आई हैं। अन्य ऑप्शन है, उस पर विचार कर रहे हैं।

Advertisement

एक वर्ष पहले 20 करोड़ में मिला था सुरक्षा ठेका

महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने महाराष्ट्र की क्रिस्टल कम्पनी को एक वर्ष पहले 20 करोड़ रुपए में दो वर्ष के लिए मंदिर परिसर महाकाल लोक की सुरक्षा के लिए ठेका दिया था। कम्पनी ने शुरुआत में 400 कर्मचारी के साथ महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का काम संभाला था। बता दें कि क्रिस्टल इंटिग्रेटेड सर्विसेज प्रालि के पास मेट्रो, देश के कई बड़ मॉल्स, ऑफिस, प्रतिष्ठानों के साथ प्रमुख हस्तियों के घरों की सुरक्षा का जिम्मा है।

Related Articles