Advertisement

1 लाख रुपए कीमत की स्मैक के साथ बदमाश पकड़ाया

उज्जैन। पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक बदमाश की तलाशी लेकर 1 लाख से अधिक की स्मैक जब्त कर एनडीपीएस के तहत केस दर्ज किया।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि राजेश उर्फ राजा पिता जगदीश सिरवी 32 वर्ष निवासी बंगेड़ हालमुकाम बडऩगर को संगम चौराहे पर चैकिंग के दौरान पकड़ा और तलाशी लेने पर उसके पास से 13 ग्राम स्मैक पावडर जब्त हुआ। पुलिस के अनुसार राजा पुराना बदमाश है उसके खिलाफ पूर्व से थाने में चोरी, मारपीट के केस दर्ज हैं।

रात्रि गश्त में बिना नंबर की एक्टिवा और चाकू के साथ युवक पकड़ाया

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:महाकाल थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को बिना नंबर की एक्टिवा और खटकेदार चाकू के साथ गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट का केस दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि रात 2.15 बजे पुलिस टीम द्वारा गश्त की जा रही थी तभी सलमान पिता मोहम्मद सलीम निवासी राजीव रत््न कालोनी को कोट मोहल्ला चौराहा से बिना नंबर की एक्टिवा पर जाते देखा। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो खटकेदार चाकू बरामद हुआ। वाहन के संबंध में पूछताछ करने पर सलमान कुछ जानकारी नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ आम्र्स एक्ट का केस दर्ज कर बिना नंबर का वाहन भी जब्त किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें