Advertisement

उत्तर प्रदेश में क्रॉस वोटिंग!

तीन राज्यों में 15 राज्यसभा सीटों पर 18 कैंडिडेट, सपा में सेंध

Advertisement

यूपी में सपा के चीफ व्हिप का इस्तीफा, कर्नाटक में एक साथ मतदान करने पहुंचे कांग्रेस विधाायक

अक्षरविश्व न्यूज . नई दिल्ली राज्यसभा की 15 सीटों पर आज सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। 3 राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में मतदान हो रहा है। शाम 5 बजे के बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। रात तक नतीजे आने की उम्मीद है। उधर, वोटिंग के दौरान यूपी में सपा के चीफ व्हिप और विधायक मनोज कुमार पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। नामांकन के आखिरी दिन (21 फरवरी) भाजपा ने उत्तर प्रदेश से 8वां प्रत्याशी संजय सिंह को उतार दिया था। इससे सपा का गणित बिगड़ सकता है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 तो हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर चुनाव हैं। तीनों ही राज्यों में क्रसॉ वोटिंग की आशंका है। वजह है- 15 सीटों पर 18 कैंडिडेट मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के 8 विधायकों पर सस्पेंस है। 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं, जिनमें से 12 राज्यों की 41 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

जीत को लेकर आश्वस्त…
कर्नाटक में भाजपा विधायकों को अपने कैंडिडेट्स की जीत का भरोसा है। पूर्व सीएम और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने विक्ट्री साइन बनाकर यही बताया। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया मतदान।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें