Advertisement

वीकेंड पर बढ़ी श्री महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़

उज्जैन। शनिवार से तीन दिन के वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है। इस कारण सुबह से ही श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या भी बढ़ गई है। हालांकि, इसके लिए मंदिर प्रशासन भी पहले से तैयार था। दर्शनार्थियों के आने का क्रम शुक्रवार शाम से ही शुरू हो गया था। शनिवार सुबह से दर्शनार्थियों की संख्या मेें तेजी आई, इस कारण टनल से आम दर्शनार्थियों को दर्शन करवाए गए। मंदिर से जुड़े सूत्रों के मुताबिक दर्शनार्थियों की भीड़ रविवार और सोमवार को भी इसी तरह की रहने की संभावना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

श्री महाकालेश्वर मंदिर के आंतरिक एवं बाहरी परिसर तथा श्री महाकाल महालोक में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति जानने के लिए अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। शुक्रवार शाम को मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे प्रोजेक्ट्स की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि सभी काम गुणवत्तापूर्ण, समय पर और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही पूरे होने चाहिए। इन कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण गतिविधियों के कारण भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

Advertisement

Related Articles