Advertisement

आसमान में छाईं काली घटाएं, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से राहत

दिन का तापमान लुढक़र 39.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, एक-दो दिन में फिर से गर्मी दिखाएगी तेवर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के चलते एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। इसके चलते पिछले ४ दिनों से जारी गर्मी के तल्ख तेवर में शुक्रवार को कुछ कमी आई जिससे शहरवासियों ने भी राहत महसूस की। इससे पिछले 5 दिनों से 41 और 42 डिग्री सेल्सियस के बीच झूल रहा दिन का तापमान शुक्रवार को लुढक़कर 39.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. आरपी गुप्त ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण मौसम बदला है। फिलहाल हवा उत्तर-पश्चिम से आ रही है। उत्तर से आने वाली हवा का असर ज्यादा होने से तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को आसमान में काले बादल उमड़ आए और सुबह ८ बजे बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि कुछ ही मिनटों में यह बंद हो गई।

Advertisement

जमकर तप रहा अप्रैल
अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ सूरज आग बरसा रहा है जिससे झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। पिछले कुछ सालों को देखा जाए तो १५ अप्रैल के बाद ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार होता है लेकिन इस बार इसमें भी बदलाव देखा जा रहा है। शुरुआती दिनों से ही भीषण गर्र्मी पड़ रही है। 8 अप्रैल को इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि अप्रैल के शेष दिन और मई भी जमकर तपेंगे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें