Advertisement

मध्यप्रदेश:पेड़ से लटके मिले पिता और दो बच्चों के शव

दिल दहलाने वाली घटना,पिता और दो बच्चों के शव पेड़ पर लटके मिले

Advertisement

मंदसौर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक और उसके दो बच्चों के शव पेड़ पर फंदे से झूलते मिले, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

लोगों ने आशंका जताई कि युवक ने पहले बच्चों को फंदे पर लटकाया होगा, फिर खुद भी फांसी लगा दी। घटना शामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रूण्डी की है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

Advertisement

इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया एवं मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें