चिंतामण मंदिर के सामने पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

उज्जैन। चिंतामण गणेश मंदिर के सामने गार्ड ने अज्ञात युवक का शव पेड़ पर लटका देखा जिसकी सूचना थाने पर दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 7.30 बजे चिंतामण मंदिर के गार्ड ने सूचना दी थी कि अज्ञात व्यक्ति का शव मंदिर के सामने पेड़ पर लटका है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा अज्ञात व्यक्ति ने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिये अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र 40 वर्ष के करीब लग रही है। उसने गमछे से फांसी लगाई थी। शरीर पर लुंगी व कुर्ता पहन रखा था। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि उक्त व्यक्ति 3 दिनों से मंदिर क्षेत्र में घूम रहा था।
Advertisement









