Advertisement

युवक की लाश मिली पुलिस शिनाख्त में जुटी

उज्जैन। उन्हेल रोड पर सारीबारी गांव के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही भैरवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंच गई। एफएसएल टीम भी रवाना हो चुकी थी। शव के आसपास लोगों की भीड़ लगी हुई थी। पुलिस पता लगाने में लगी हुई थी कि मृतक कौन है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

समाचार लिखे जाने तक शिनाख्त नहीं हुई थी। पुलिस का कहना था कि मरने वाले ने नीले रंग की जर्किन पहन रखी थी। आंखें खुली हुई थी। हत्या हुई है या मरने वाला किसी हादसे का शिकार हुआ है यह अभी कहा नहीं जा सकता। टीम द्वारा जांच किए जाने के बाद ही कुछ बताना संभव होगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review