Advertisement

नदी में डूबे युवक की लाश 3 दिन बाद मिली

उज्जैन। तीन दिन पहले यूपी का युवक नदी में डूब गया था। तैराकों ने शनिवार को उसका शव नदी से बरामद कर पीएम के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पुलिस ने बताया कि अरमान (18) निवासी शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश अपने दोस्त अरुण व मोइन के साथ त्रिवेणी पाले पर नहाने गया था। नहाते समय वह नदी में डूब गया। दोस्तों ने नानाखेड़ा थाने में सूचना दी। पुलिस ने तैराकों की मदद से अरमान के शव की तलाश नदी में शुरू की थी। तीन दिन बाद युवक का शव मिला।

वृद्ध से हफ्ता वसूली

Advertisement

उज्जैन। हामूखेड़ी में बदमाश ने वृद्ध से शराब पीने के लिये 500 रुपए मांगे और रुपए नहीं देने पर लट्ठ से पीट दिया। नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि रामचंद्र पिता मुन्नालाल परमार 68 वर्ष निवासी हामूखेड़ी से क्षेत्र में रहने वाले बदमाश ने शराब पीने के लिये 500 रुपयों की मांग की और रुपए नहीं देने पर लट्ठ मारकर घायल कर दिया। वृद्ध की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें