खंती में लाश मिली

उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे के समीप रविवार शाम खंती में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली। लाश करीब दो-तीन दिन पुरानी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चरक अस्पताल भेजा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह मालूम होगी। घट्टिया थाना पुलिस ने बताया मृतक की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष है। गुम लोगों की जानकारी निकालकर एवं सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल कर पहचान की कोशिश की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
Advertisement









