Advertisement

चलती बाइक पर साइलेंट अटैक आने से मौत

धार जिले के जेतपुरा गांव में सोमवार सुबह चलती बाइक पर साइलेंट अटैक आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वे अपने छोटे बेटे की 3 दिसंबर को होने वाली सगाई की खरीदारी करने धार शहर जा रहे थे। शख्स की बाइक से गिरने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, झमकलाल सोलंकी अपने बड़े बेटे के साथ बाइक पर बैठे थे। पत्नी पीछे बैठी थीं। गांव से कुछ दूर पहुंचते ही उन्हें अचानक साइलेंट अटैक आया और वे बाइक से नीचे गिर पड़े। गिरते ही वे सड़क पर बेसुध हो गए। यह पूरी घटना पास के एक रेस्टोरेंट के सामने लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

पास ही स्थित क्लीनिक के डॉक्टर करण वसुनिया तुरंत मौके पर पहुंचे और CPR दिया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें धार के एक निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी नीलेश ने कहा कि वह रेस्टोरेंट में चाय पी रहे थे, तभी बाइक से गिरते देखा। लोग तुरंत दौड़े और मदद की कोशिश की, लेकिन डॉक्टर के प्राथमिक उपचार के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें