Advertisement

इंदौर के आश्रम में 4 बच्चों की मौत, 29 भर्ती

इंदौर के एक आश्रम में कुछ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। चार दिन में अब तक चार बच्चों की मौत हो गई। मंगलवार को 29 बच्चों को चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पंचकुइया रोड स्थित श्री युगपुरुष धाम आश्रम की प्राचार्य डॉ. अनिता शर्मा ने कहा कि आश्रम में 204 बच्चे हैं। इनमें से 4 की मौत हुई। 29 का इलाज जारी है। जिन 4 बच्चों की मौत हुई, उनमें से 2 को मिर्गी आती थी। अन्य दो की मौत के पीछे ब्लड इन्फेक्शन और फूड पायजनिंग की आशंका जताई है। मृत बच्चों के नाम शुभम उर्फ करण, आकाश, शुभ और छोटा गोविंद है। सभी की उम्र 5 से 15 साल के बीच है।

 

कलेक्टर ने एसडीएम को हटाया

Advertisement

कलेक्टर आशीष सिंह ने विस्तृत जांच के आदेश दिए। वे मंगलवार सुबह भर्ती बच्चों की जानकारी लेने पहुंचे, दोपहर में आश्रम भी गए। इधर, घटनास्थल पर तैनात मल्हारगंज एसडीएम ओमप्रकाश बड़कुल को शाम को हटा दिया गया। बड़कुल इस संवेदनशील विषय पर ड्यूटी के दौरान ठहाके लगाते दिखे थे, जिनका वीडियो वायरल हुआ था।

हर बच्चे की जांच आश्रम में, दो अस्पतालों से टीम भेजी

Advertisement

चौथी मौत के बाद प्रशासन ने हर बच्चे का चेकअप कराने का फैसला किया। कलेक्टर के निर्देश MHY और चाचा नेहरू अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें आश्रम भेजी गईं। कलेक्टर खुद भी मौजूद रहे। बता दें कि आश्रम में 204 बच्चे थे, जिनमें 27 से ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

Related Articles