Advertisement

पति की फर्जी Facebook आईडी बनाकर सास को किया बदनाम

नानाखेड़ा पुलिस ने आईटी एक्ट में किया केस दर्ज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बहू ने अपने पति की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर पति व सास के खिलाफ अनर्गल मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल किए जिससे परिवार की बदनामी हुई। पति ने नानाखेड़ा थाने में शिकायती आवेदन दिया था जिसकी जांच के बाद पुलिस ने बहू के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आशुतोष पिता नारायण निवासी वृंदावन महामृत्युंजय द्वार के पास इंदौर रोड़ ने नानाखेड़ा थाने में आवेदन दिया था जिसमें उल्लेख था कि किसी व्यक्ति द्वारा मेरे नाम से फर्जी आईडी इंस्टाग्राम पर बनाकर मेरा व मेरी पत्नी का उक्त आईडी पर फोटो लगाकर मेरे ही मित्रों को मेरी माता के विरूद्ध असभ्य बातें लिखी जा रही है। मेरी माता के बारे में यह भी व्यक्त किया गया कि मेरी माता का किसी अन्य व्यक्ति से संबंध।

Advertisement

मेरी पत्नी द्वारा यह बातें कही जा रही है ऐसा उक्त मैसेज में पढक़र प्रतीत होता है। आशुतोष ने आवेदन में यह भी लिखा कि मेरा विवाह 4 नवंबर 2022 को हुआ था। 25 जनवरी 2023 से साथ में निवास नहीं करते हैं परंतु फिर भी मुझे यह विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरी पत्नी द्वारा मेरी माता के विरूद्ध ऐसे गंदे व फूहड़ शब्द और बातें कही जा रही हैं। परंतु सत्य की जांच करना आवश्यक हो गया है क्योंकि मेरे परिवार के सम्मान को ठेस पहुंच रही है और छवि धूमिल हो रही है।

मोबाइल नंबरों से खुली पोल
नानाखेड़ा थाने के उपनिरीक्षक सचिन्द्रपाल सिंह सेंधव ने आवेदन की जांच की जिसमें पता चला कि आशुतोष की पत्नी शिवानी अकेला पिता नारायण अकेला द्वारा पति के नाम से कपटपूर्वक व बेईमानी से आवेदक के मोबाइल नंबर का उपयोग कर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल तैयार की गई और आवेदक की मां संगीता अकेला के संबंध में झूठी जानकारी पोस्ट की गई है। आईटी सेल व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शिवानी अकेला के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66 सी के तहत केस दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

Write a review