दिल्ली चुनाव नतीजों के आधिकारिक रुझानों से राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा की वापसी के संकेत मिलने के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल जारी है।पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से हार गए हैं।सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अंतिम परिणाम आना बाकी है, लेकिन 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी तय मानी जा रही है।दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की बहुत बुरी हार हुई है। कांग्रेस की कहीं चर्चा नहीं है, क्योंकि पार्टी लगातार तीसरी बार खाता खोलने में नाकाम रही है।