Advertisement

बेटे से मिलकर बाइक से लौट रहे डिलीवरी बॉय की दुर्घटना में मौत

उज्जैन। ताजपुर का युवक बेटे से मिलने चंदूखेड़ी ससुराल गया। पत्नी ने बेटे से मिलने नहीं दिया। बाइक से लौटते समय दुर्घटना में मृत्यु हो गई। चिंतामण थाना पुलिस ने शव का पीएम कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

ताजपुर का 27 वर्षीय संदीप पिता नागूलाल फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय का काम करता था। रविवार रात वह चंदूखेड़ी स्थित ससुराल में बेटे आर्यन 4 वर्ष से मिलने गया। यहां उसकी पत्नी रानी ने बेटे से मिलने नहीं दिया तो वह बाइक से वापस घर के लिए निकला। गंभीर डेम पुलिया पर वह दुर्घटना का शिकार हो गया।

लोगों ने उसे एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने संदीप को मृत घोषित किया। उसके भाई मनोज ने बताया कि संदीप की शादी 8 साल पहले हुई थी। पिछले तीन साल से उसकी पत्नी रानी बेटे आर्यन के साथ मायके में रह रही है। रात को रानी ने ही कजीन भाई कुलदीप को फोन पर सूचना दी कि तुम्हारे भाई का एक्सीडेंट हो गया है। उससे मिलने अस्पताल चले जाओ। अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि संदीप की मृत्यु हो चुकी है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Write a review